फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सहित सात लोगों पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की तो पुलिस बैकफुट पर आई है। जांच अधिकारी ने इस मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत, साजिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए संस्तुति की। एसएसपी ने इस रिपोर्ट के आधार पर आदेश दिए तो कटघर पुलिस ने शुक्रवार रात को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 24 नवंबर को एसएसपी को बताया था कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम का जीएसटी अदा करने का करार किया था। सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी ध्रूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून माह में करार हो गया था। एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की र्गई थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी के 33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। इसके बाद भी 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं। सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आई तो विवाद हो गया। प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को सौंपी गई थी। पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, करीब तीन माह से पुलिस चक्कर कटवा रही है। इससे परेशान होकर 13 फरवरी को प्रमोद ने जहर खा लिया था, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामजद आरोपियों में सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, ध्रुमिल ठक्कर, एडगर सकारिया निवासीगण मुंबई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ सीओ कटघर की जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। क्योंकि इससे पहले आरोपियों को नोटिस भेजे गए थे, जिसके जवाब नहीं मिले। एफआईआर में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सहित सात आरोपी को नामजद किया गया है। जल्द ही इसकी जानकारी प्रतिवादी पक्ष को भी दे दी जाएगी।’
जे रविन्दर गौड, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें