फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को अशा वर्कर निजी अस्पताल ले गई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा की एक गर्भवती को महिला अस्पताल से बहला फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों के हंगामे करने पर आशा वर्कर महिला को वापस महिला अस्पताल ले आई। अमरोहा मंडी धनोरा निवासी गर्भवती विनोद कुमारी पत्नी हरि राम को महिला अस्पताल रेफर किया गया था। विनोद कुमारी की देवरानी सुमन का आरोप है कि करीब सात बजे एक आशा वर्कर उसकी जेठानी को बहला फुसलाकर सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल के लिए ले गई। निजी अस्पताल में डाक्टरों ने डिलवरी के लिए एडवांस पैसे जमा करने को कहा। इसी बीच विनोद कुुमारी के परिवार के बाकी रिश्तेदार भी आ गए और उन्होंने आशा वर्कर पर बहला फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने का आरोप लगाया और हंगामा किया। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। आशा वर्कर गर्भवती को वापस महिला अस्पताल ले आई। गर्भवती को महिला में अस्पताल भर्ती कराया गया। आशा वर्कर ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें