फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अगवानपुर के दो घरों में पड़ा डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला और पाकबड़ा के बाद डकैतों ने अब सिविल लाइंस का रुख किया है। गुरुवार रात बेखौफ हथियारबंद डकैतों ने अगवानपुर में दो घरों में गन प्वाइंट पर डकैती डाली। आधी रात एक घर में डाका डालने के बाद चले गए दुस्साहसिक डकैत तड़के चार बजे फिर लौटे और दूसरे घर पर धाबा बोलकर लूटपाट की। विरोध पर डकैतों ने परिवारों को बेरहमी से पीटा। दोनाें घरों से डकैत महिलाओं के पहने गहने और नकदी लूट ले गए। 16 दिन के भीतर शहर से जुड़े थाना क्षेत्रों में डकैती यह 10 वीं वारदात है। पुलिस ने डकैती की इन दोनों घटनाओं को भी लूट में दर्ज किया है। लगातार हो रही डकैती की घटनाओं से पब्लिक में दहशत है।
डकैती की ताजा वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर चौकी क्षेत्र में स्थित मोहल्ला नियारियां में हुई। गुरुवार रात करीब एक बजे नवाब अली के घर में घुसे छह हथियारबंद नकाबपोश बदमाशाें ने घर में घुसते ही नवाब के सिर पर तमंचा सटा दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी आयशा और बच्चों को भी कवर कर लिया। परिवार से गाली गलौज और मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। नवाब से 500 रुपये लूटने के बाद जेवर और नकदी की तलाश में घर की तलाशी ली। कुछ नहीं मिला तो परिवार को पीटा और घर में रखा हसिया लेकर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद डकैतों ने आयशा के ससुर बन्ने के घर का दरवाजा तोड़ दिया। लेकिन शोर होने पर वहां से भाग निकले। करीब तीन घंटे बाद बेखौफ डकैतों ने तड़के चार बजे फिर से धावा बोला। आबादी से थोड़ी दूरी पर रहने वाले शहाबुद्दीन के घर में दीवार फांदकर घुसे डकैतों ने बरामदे में बेटे के साथ सो रहे शहाबुद्दीन को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। गाली गलौज करते हुए उसकी पत्नी सीमा से कमरे का दरवाजा खुलवा लिया। परिजनों के मुताबिक डकैतों को जानकारी थी कि उनके घर में 20 हजार रुपये और जेवर रखे हैं। डकैतों ने सीमा की कनपटी पर तमंचा और गले पर हसिया लगाकर जेवर और नकदी मांगे। इंकार करने पर बदमाशों ने कमरे की तलाशी ली और अलमारी के लॉकर में रखे 11 हजार रुपये, तीन चांदी की अंगूठी लूट लीं। शहाबुद्दीन की जेब में रखे 500 रुपये भी निकाल लिए। विरोध किया तो गालियां दीं। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह दोबारा आएंगे और गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने परिवार को घर में बंद कर दिया और मोबाइल की बैट्री निकाल ले गए। आधे घंटे बाद शहाबुद्दीन और उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घर का बाहर से बंद दरवाजा खोला।
विज्ञापन

सुबह परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घर के पास जुआ खेलने वाले चार अज्ञात लोगों पर लूट का शक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें