फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी में मुख्य आरक्षी निलंबित, होमगार्ड को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का नया मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुख्य आरक्षी और होेमगार्ड ने बाइक सवार से चेकिंग के नाम पर रिश्वत ली। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड को यातायात पुलिस की ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

मामला पांच सितंबर का है। प्रभात मार्केट के पास वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस में कार्यरत मुख्य आरक्षी अनुज त्यागी ने एक बाइक सवार को रोका। चेकिंग के नाम पर उससे रुपये मांगे गए। इस दौरान होमगार्र्ड सुरेश चंद भी वहां पर मौजूद था। आरोप है कि चेकिंग के बहाने मुख्य आरक्षी और होमगार्ड ने बाइक सवार से रिश्वत ली। रिश्वत लेते पुलिसकर्मी और होमगार्ड का अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात के जरिए यह जानकारी एसएसपी के संज्ञान में आई। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि आरोपी मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड को यातायात पुलिस की ड्यूटी से हटा दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें