फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फोटो समाचार
पिटाई के बाद महिला ने फंदे पर लटककर दी जान
या
- पुलिस को सूचना देने के बजाय रात भर घर में परिवार वालों ने रखा शव
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित ट्यूबवेल कालोनी में रहने वाली एक महिला की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्महत्या की है। उसके सिर में चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे खुलासा हुआ है कि वारदात से पहले महिला की पिटाई की गई थी। सिविल लाइन पुलिस ने महिला के पति और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

बिजनौर के धामपुर स्थित सगरथल नगला में रहने वाली वीना (40) की शादी सुशील कुमार से हुई थी। सुशील हाइड्रिल विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और वह ट्यूबवेल कालोनी में रहता है। उसकी शादी आठ मार्च को नूरपुर स्थित गुहावर निवासी संगीता से हुई थी। उसके बेटे रवि ने बताया कि मां और पिता के बीच अक्सर शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार रात को संगीता, सुशील और वीना घर पर थे। रवि मजदूरी करने गया था। रवि ने बताया था कि देर रात को वह घर आया तो बाहर संगीता बैठी हुई थी। उसने बताया कि पिता से झगडे़ के बाद मां ने खुद को क मरे में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। रवि ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पाइप पर महिला का शव चादर से बने फंदे पर लटका हुआ था। महिला को नीचे उतारा और पिता को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि वारदात की सूचना पुलिस को परिवार के लोगों ने नहीं दी। रात भर शव को कमरे में रखकर वह लोग वहां पर मौजूद रहे। सुबह होने पर आस पड़ोस के लोगों ने बताया तो पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीना के मायके वालों को सूचना दी गई। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में महिला का आत्महत्या करना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें