फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के खाबरी अव्वल गांव में एक महिला के घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। खाबरी अव्वल गांव निवासी पूजा की ओर से कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार की रात वह अपने घर में अकेली थी। आधी रात के बाद लगभग ढाई बजे गांव का ही राजेंद्र चोरी करने की नीयत से उसके घर में घुस आया। आहट होने पर उसकी आंख खुल गई और घर में अज्ञात युवक को देखते ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें