फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में महिला से बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाश ने इंजीनियर की पत्नी से बैग छीन लिया। घटना के समय महिला अपने पति और परिवार के अन्य लोगों के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद से लिए ट्रेन में सवार हुई थी। गोरखपुर निवासी सूर्य प्रकाश उत्तराखंड के काशीपुर में प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह सूर्य प्रकाश गोरखपुर से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। उनके साथ में पत्नी, मामा पिता और बच्चे मौजूद थे। ट्रेन जैसे ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इसी दौरान झपट्टा मारकर बदमाश ने सूर्य प्रकाश की पत्नी से बैग छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश ट्रेन से कूद कर भाग गया। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो पीड़ित परिवार ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया गया है कि बैग में डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवर, दो मोबाइल और तीन हजार रुपये की नगदी के अलावा जरूरी कागजात थे। जीआरपी थाना के कार्यवाहक प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें