फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या दिखाने को हत्याकर ट्रैक पर फेंक दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ में आत्महत्या दिखाने के लिए युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया था। हालांकि हत्यारे अपने मकसद में कामयाब हो नहीं पाए। ट्रेन के गुजरने से पहले ही रेलवे की पेट्रोलिंग टीम निरीक्षण के लिए ट्रैक पर पहुंच गई और शव पड़ा होने की जानकारी देकर रेल संचालन रुकवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की बात सामने आई। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। अब पुलिस इस मामले में जुट गई है। शक के घेरे में आए लोगों को पुलिस जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि कांठ के फकीर गंज निवासी 35 वर्षीय लीला मेहनत मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम से गायब था। परिजन सोच रहे थे कि शायद वह कहीं घूमने चला गया है। शनिवार रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी गर्दन कटी थी। शनिवार रात करीब दस बजे रेलवे की टीम रेल लाइन पर पेट्रोलिंग कर रही थी। टीम ने रेल लाइन पर शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर के साथ ही कांठ थाना पुलिस को भी दी थी। शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान लीला (40) पुत्र मुकंदी निवासी मोहल्ला फकीर गंज थाना कांठ के रूप में की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लीला की किसी धारदार हथियार से गर्दन काटी गई थी। अब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शक के घेरे में आए लोगों से जल्द ही पूछताछ कर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें