मुरादाबाद।
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में नकल और सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। एसटीएफ की टीम रविवार को परीक्षा में सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में फेल हो गई। पुलिस ने सॉल्वर गिरोह को पकड़ने के लिए जो जाल बिछाया, उसके आधार पर रविवार को दो सॉल्वर के साथ ही नकल करने वाले दो परीक्षार्थी भी पकडे़ गए।