फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी की जमीन पर कब्जा कराने वालों का होगा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि ने अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। सफाई कर्मी नेता कहना है कि सफाई कर्मचारियों के साथ जुलूस निकालकर नर्सरी की जमीन पर कब्जा करेंगे। इसके लिए नगर निगम के टाउनहाल आफिस पर सोमवार दोपहर कर्मचारी यूनियनों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। उन्होंने मेयर से बंद कमरे में बातचीत करने से इंकार कर दिया गया है।
नर्सरी पर अवैध कब्जा करने का मामला अब उग्र होता जा रहा है। भाजपा पार्षद दल के नगर आयुक्त की भूमिका को संदिग्ध बताकर शासन को शिकायत भेजने के बाद कर्मचारी उग्र हो गए हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता ओमीलाल वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारी संघ, सफाई नायक संघ, सफाई ड्राइवर संघ और नगर निगम कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक सोमवार दोपहर टाउनहाल पर की जाएगी। इसमें नर्सरी पर आफिस बनाने को कहने वालों और निर्माण को अतिक्रमण बताकर रोकने वालों के नाम और उसके पीछे की साजिश का खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन का कहना है कि भाजपा पार्षदों के वार्ड में सफाई कार्य का बहिष्कार करने का एलान बैठक में किया जा सकता है। नगर निगम के आफिसों में भाजपा के पार्षदों का प्रवेश बंद किया जाएगा। उसके साथ ही कर्मचारी दोपहर में नर्सरी के लिए पैदल मार्च करेंगे और वहां पर निर्माण की शुरूआत कर सकते हैं। इस पूरे मामले पर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। कर्मचारियों के संभावित आंदोलन, कब्जा करने वालों और मेयर-नगर आयुक्त के साथ संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


सबका अपना-अपना दर्द -
भाजपा पार्षदों ने टैक्स घोटाले का खुलासा किया था। पार्षद टैक्स की 63 गायब बुक जमा न कराने वाले कर्मचारियों पर रिपोर्ट का दबाव नगर आयुक्त पर बना रहे हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर निगम कर्मियों ने अपना दर्द भुनाने की तैयारी की है। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद शुभान का कहना है कि पार्षद लगातार बदनाम करने में जुटे हैं। पहले हमको टैक्स घोटाले में घेरा गया, अब नगर आयुक्त को जमीन घोटाले में घसीटा जा रहा है। अब पूरे मामले का हिसाब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें