फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पासपोर्ट से खुला पति की दूसरी शादी का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केरल में रहने वाले एक युवक ने धर्म छिपाकर चंद रोज पहले ही खुद को कुंवारा बताकर कुंदरकी निवासी एक युवती से शादी कर ली। शादी के छह दिन बाद ही उसकी जेब से निकले पासपोर्ट से खुलासा हुआ है कि वह पहले से ही शादीशुदा है। विरोध जताने पर युवक भाग गया है। पीड़िता ने एसपी देहात से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी ने कुंदरकी थाने को जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी थानाक्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। वहीं पर ही उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने खुद को उनके ही समुदाय का अविवाहित बताया था। युवती के पिता ने युवक पर विश्वास कर लिया और उससे अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया। 23 अगस्त को युवती की शादी आरोपी से हो गई। उसने शादी के बाद मुरादाबाद में ही रहने के लिए कहा। छह दिन बाद ही उसके कपड़ों की धुलाई के के दौरान युवती को उसका पासपोर्ट मिला। पासपोर्ट से पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। वह पहले से ही शादीशुदा है, युवक की पहली पत्नी का नाम भी पासपोर्ट में अंकित था। युवती ने इसका विरोध जताया तो आरोपी यहां से केरल भाग गया। वह पीड़ित युवती के पिता से 25 हजार रुपये भी ले गया है। इसके बाद उसने युवती को फोन कर धमकी भी दी। पीड़िता शुक्रवार को मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची तो वहां पर इस मामले को एसपी देहात ने सुना और थाना प्रभारी कुंदरकी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें