फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का फरार हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सर्किल के थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने दो माह से फरार दस हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने पत्रकार वार्ता बुलाकर घटना का खुलासा किया। हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बिलारी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर सिंह ने बुधवार की दोपहर बुलाई पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 जून की आधी रात के बाद सोनकपुर गांव निवासी गुलफाम की उसके घर की छत पर ही सोते समय धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई इकबाल ने गांव के ही कल्लन, हनीफ, शाहिद और वहीद के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों कल्लन, हनीफ और शाहिद को तो जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मुख्य हत्यारोपी वहीद पुत्र नवाबजान निवासी ग्राम सोनकपुर पुलिस के हाथ नहीं आया था। सीओ के मुताबिक लगातार फरार रहने पर वहीद पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित कर दिया गया था।
थाना गढ़ी पुलिस पर लगातार वहीद को गिरफ्तार करने का दबाव था। सीओ के मुताबिक थाना हजरतनगर गढ़ी प्रभारी नीरज कुमार शर्मा, दारोगा सुदेशपाल सिंह के साथ सिपाही ध्रुव कुमार और आशीष कुमार आदि ने वहीद को बीती आधी रात को उसके घर से ही दबोच लिया। सीओ ने गिरफ्तार हत्यारोपी वहीद से अपने कार्यालय में पूछताछ भी की। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि उसके पक्ष की एक युवती का अपहरण करने की घटना को लेकर उसकी गुलफाम से रंजिश थी और इसी रंजिश में गुलफाम की हत्या की गई थी। उधर, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि हत्यारोपी वहीद गांव से भागकर अपनी ससुराल पश्चिमी बंगाल के जिला वर्धमान चला गया था। वहीद के परिजन उसके बैंक खाते में धनराशि भेज रहे थे और वह एटीएम के जरिये पैसा निकालकर खर्च कर रहा था। पुलिस को इसी जरिये उसकी लोकेशन ट्रेस होने पर ससुराल तक भी भागदौड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें