मूंढापांडे रहने वाली एक किशोरी से घर में घुसकर छेड़खानी किए जाने के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने छेड़खानी, धमकी देन और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारीकी मांग पीड़िता के परिवार वालों ने की है।
किशोरी का आरोप है कि रविवार सुबह वह घर में गुबरी फेर रही थी। उस वक्त ही अरुण और हरपाल निवासी मूंढापांडे उसके घर में घुस गए। दोनों युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की। उसके कपडे़ फाड़ दिए। किशोरी की चीख सुनकर घर के पास ही खेत में मौजूद उसकी मां पहुंची। आरोप है कि युवकों ने किशोरी और उसकी मां की पिटाई की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रविवार को शिकायत करने पर मूंढापांडे पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, उच्चाधिकारियों से शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।