फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में शनिवार रात को नवजात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मझोला पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बीच वार्तालाप कर हंगामे को शांत कराया।
विज्ञापन

दीवान का बाजार निवासी रिजवान ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सबा ने 22 फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी एक नर्सिंग होम में हुई थी, वहां पर बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि हंगाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बच्ची की तबीयत को खराब देख डॉक्टर ने दो दिन पहले ही बच्ची को अस्पताल से ले जाने के लिए उसके परिवार वालों से कहा था लेकिन वह नहीं ले गए। बच्ची की मौत के बाद बिल को लेकर विवाद था, जो कि खत्म हो गया है। बच्ची के परिवार वालों की तरफ से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें