फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैली हत्या कांड में आईओ हाईकोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और विवेक वर्मा ने जिगर कालोनी निवासी जिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस डा. शैली मेहरोत्रा और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में विवेचक एवं सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार सिंह को तलब किया है। वह छह मार्च को अदालत में पेश होकर बताएंगे कि अब तक इस प्रकरण में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई। बुधवार को पुलिस की ओर से अदालत में विवेचना का ब्योरा पेश किया जाना था लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ और नहीं रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट पेश न करने को अदालत ने गंभीरता से लिया और विवेचक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें