फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेट्री सामान सप्लायर के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सेनेट्री के सामान की सप्लाई करने वाले एक युवक के गोविंदनगर स्थित घर से 1.20 लाख की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में कटघर पुलिस से शिकायत की गई है। शक एक जानकार पर जताया जा रहा है, देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

कटघर के गोविंदनगर में रहने वाले प्रदीप गुप्ता सेनेट्री के सामान की सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर को अपने साले को देखने के लिए हल्द्वानी स्थित अस्पताल गए थे। मंगलवार सुबह उनको मकान के अंदर चोरी की सूचना मिली तो वह वापस गोविंदनगर आए। आरोप है कि चोर मकान के आंगन में लगे जाल के रास्ते अंदर आए थे। घर के अंदर से नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए थे। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। पीड़ित ने एक जानकार पर चोरी का शक जताया है। मकान के अंदर एक किराएदार का परिवार भी रहता है। उनसे भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें