फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जवाहर नवोदय पहुंचकर छात्र की मौत का जताया दुख, अभिभावक संघ की बैठक में सुरक्षा बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला मे शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पहुंचकर छात्र अरमान अली की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उधर विद्यालय में हुई अभिभावक संघ की बैठक में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के प्रबंध और अधिक करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंंह ने शनिवार को सुबह विद्यालय में पहुंचकर छात्र की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। घटना के बारे में प्राचार्य आरके राय से विस्तार से बातचीत की। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ से आए एमपी राजन ने भी छात्र की मौत के बारे में विद्यालय और छात्रावास में विस्तार से जांच की। प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रावास में रहने वाले छात्रों, वार्डन से भी घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में विद्यालय में अभिभावक संघ की बैठक हुई। जिसमें अभिभावकों से प्राचार्य आरके राय और उप प्राचार्य अमर सिंह ने सुरक्षा में सहयोग करने का अनुरोध किया। छात्रों को टार्च और घड़ी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अभिभावकों ने कहा कि छात्र अरमान अली को बचाने के लिए विद्यालय के स्टाफ ने पूरा प्रयास किया। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए छात्र छात्राओं से भी सतर्कता बरतने को कहा गया। छात्र अरमान अली की मौत का दुख शनिवार को दूसरे दिन भी छात्रों और शिक्षकाें के चेहरों पर दिखाई दिया। हालांकि शनिवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें