बिलारी। स्थानीय कोेतवाली के तेवरखास गांव में बीते रविवार की देर शाम युवती से प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक को गोली मारने की घटना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तेवरखास गांव निवासी शाहिद की ओर से मंगलवार को कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ जुलाई की रात्रि आठ बजे उसका बेटा जीशान किसी काम से जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे फायम, इंतजार, वसीम, शाहरूख, गुलजार और मेहंदी ने एक राय होकर जान से माने की नीयत से उसके बेटे पर हमला बोल दिया। गला पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और भागने की कोशिश के दौरान एक आरोपी वसीम ने उसके बेटे पर तमंचे से फायर कर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।