फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की 30 करोड़ की जमीन से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर के लाकड़ी-फाजलपुर में सोमवार को निगम ने कई करोड़ की जमीन से कब्जा हटवा दिया। आरोपी बिल्डर निगम की सड़क किनारे की कीमती जमीन को अपनी बताकर कब्जाने का प्रयास कर रहा था। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी एक बिल्डर सड़क किनारे की निगम की कीमती जमीन को अपनी बताकर कब्जा कर रहा है। तीन महीने पहले भी उसने कब्जे का प्रयास किया था। नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम, जिला प्रशासन की लेखपालों की टीम और एमडीए के तहसीलदार ने जांच के बाद उक्त जमीन को निगम की बताया है। उसके बावजूद आरोपी ने फिर से चारदीवारी करानी शुरू कर दी थी। सोमवार को नगर निगम की टीम ने चारदीवारी गिराकर अपना कब्जा कर लिया। इसके साथ ही दोबारा से पूरे सेक्टर की नाप कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें