फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे बेलगाम ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। गन्ना लदे बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद डाला। इसमें बिजनौर क्षेत्र के रहने वाले एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम कांठ-अमरोहा मार्ग पर स्थित गांव मुख्त्यारपुर नवादा के पास उमरी कलां की ओर से आ रहे गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को रौंद डाला। हादसे में एक बाइक पर सवार बिजनौर जनपद के बहतौला(बास्टा) थाना चांदपुर निवासी सोमपाल सिंह (30) की मौके पर मौत हो गई। पास से मिले दस्तावेजों से सोमपाल की पहचान हो सकी। वह बाइक से कांठ के गांव खूंटखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में हो रहे देवी के जागरण में जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार जबर सिंह व उसकी आठ साल की बेटी गुंजन निवासी डुडैला कांठ तथा करन सिंह व उसका भाई राजवीर सिंह निवासी मलकपुर सैंमली थाना ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें