फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक से ठगे 2100 रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक से 2100 रुपये ठग लिए। ठाकुरद्वारा के गांव फाजपुर निवासी केशव पुत्र घनश्याम शनिवार को काशीपुर में रिश्तेदारी में गया था। रामनगर रोड स्थित चीमा चौराहे के पास वह पैदल जा रहा था। इस दौरान एक बाबा उससे बातचीत करने लगा। इस बीच युवक से पचास रुपये उसके हाथ पर रखने को कहा। जैसे ही युवक ने रुपये बाबा के हाथ पर रखे तो नोट से पानी निकलने लगा। इसके बाद बाबा ने युवक से रकम दोगुनी करने का लालच दे दिया। जिस पर युवक ने अपनी जेब से 2100 रुपये निकाल कर बाबा को दे दिए। तो बाबा ने कहा कि वह बिना मुड़ें 21 कदम चलकर राम राम कहे। इसके बाद वापस लौटने को कहा। युवक 21 कदम चलकर वापस लौटा। तो बाबा वहां से गायब था। इस पर युवक को अपने साथ की गई ठगी का अहसास हुआ। उसने काशीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें