फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा से ले जाए जा रहे गौवंशीय मांस के साथ उतराखंड पुलिस ने वैन सहित दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा से गोवंशीय पशुओं का मांस लेकर जा रही वैन को उत्तराखंड की थाना कुंडा पुलिस ने पकड़ लिया। 75 किलो मांस के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा थाना पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि दो युवक वैन में ठाकुरद्वारा से गोवंशीय मांस भरकर काशीपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने मंडी चौकी पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। तलाशी लेने पर 75 किलो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए यवक ने अपना नाम महुआखेड़ा गंज निवासी नसीम अख्तर और मो. इरफान बताया। पुलिस वैन सहित दोनों आरोपियों को थाना कुंडा ले गई। पशु चिकित्सक ने मांस की जांच करने के बाद उसे गोवंशीय होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें