फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जवानों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आर्मी स्पेशल ट्रेन से एसएसबी जवान के 180 कारतूस चोरी होने की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। इस घटना से रेलवे समेत सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मगर जीआरपी को कोई सफलता नहीं मिल पाई। अब जीआरपी उस कोच में मौजूद सभी जवानों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
आर्मी स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जम्मू से लखनऊ जा रही थी। ट्रेन मंगलवार सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म दो पर पहुुंची। यहां करीब 25 मिनट ट्रेन रुकी। बताया गया कि ट्रेन में यहां पानी भी भरा गया और कुछ जवानों ने सामान भी खरीदा। ट्रेन के एक कोच में एसएसबी 70 वीं वाहिनी लखीमपुर के जवान थे। जिसमें 65 जवान मौजूद थे। जवान अनिल कुमार ने अपनी जैकेट (पोज) उतार कर सीट पर रख दी। जिसमें 180 कारतूस थे। जवान ने बताया कि वह सेविंग करने चला गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। ट्रेन सीबीगंज के पास पहुंची तो कारतूस गायब होने की जानकारी हो पाई थी। जिससे जवानों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जवान अनिल कुमार वापस आया और उसने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ऐसे व्यक्ति की तलाश की गई। जिस किसी के हाथ में कोई जैकेट या कपड़ा हो। कोई संदिग्ध व्यक्ति भी दिखाई नहीं दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि कोच में 65 जवान मौजूद थे। जवानों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


25 मिनट में ही कोच से उड़ा लिए कारतूस
मुरादाबाद। रेलवे के रिकार्डों के मुताबिक ट्रेन मंगलवार सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद छह बजकर पंद्रह मिनट पर ट्रेन रवाना हो गई। यहां ट्रेन 25 मिनट रुकी थी। इसी दौरान कारतूस गायब किए। बुधवार को जीआरपी ने उस सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। जिनकी ट्रेन के आने और जाने के समय प्लेट फ ार्म पर ड्यूटी थी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को उड़ाने की धमकियों के बीच घटना
मुरादाबाद। कुछ दिन पहले ही पत्र के जरिये रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को उड़ाने की धमकियाें के बीच मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आर्मी स्पेशल ट्रेन से कारतूस चोरी होने से खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई हैं। रेलवे स्टेशन पर किसी से कोई पूछताछ नहीं होती। सुबह से लेकर रात से लोग यहां आते जाते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें