ठाकुरद्वारा। हरियाणा पुलिस ने रविवार को सुरजननगर में 40 हजार रुपये की ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले की पुलिस रविवार को कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंची। हरियाणा पुलिस के एएसआई प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचकर बताया कि सुरजननगर निवासी चंचल कुमार ने फरीदाबाद के एक व्यक्ति के साथ लोन दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ वहां धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। हरियाणा पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से सुरजननगर में आरोपी की तलाश में छापा मारा। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं हाथ लगा।