ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में धान की रोपाई कर रही किशोरी का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। कोतवाली ठाकुरद्वारा के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री मंगलवार की शाम को चार बजे अपने खेत पर धान की रोपाई कर रही थी। तभी दूसरे गांव के चार युवक बाइक से वहां आए। उन्होंने खेत में काम कर रही किशोरी को जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया। उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीण ने अपनी पुत्री की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।