फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में महिला को तबल मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पारिवारिक रंजिश में महिला को तबल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में घायल महिला का गलत मेडिकल बनाने का आरोप लगाते हुए मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कोतवाली के गांव रामूवाला शेखू निवासी बलराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रंजिश में उसका भाई फूल सिंह आदि लाठी डंडे और तबल लेकर घर में घुस आए। उन्होंने उसकी पत्नी राजवाला पर तबल से वार किया। उसकी पत्नी ने तबल से अपना बचाव किया तो तबल लगने से उसका हाथ कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन और मजदूर सभा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल करने वाले डाक्टर पर गलत मेडिकल करने का आरोप लगाया। शिकायत पर डाक्टर ने जांच के बाद मेडिकल को ठीक कर दिया। लेकिन इसके बाद भी मजदूर सभा के कार्यकर्ता डाक्टर द्वारा बनाए गए मेडिकल से संतुष्ट नहीं थे। बलराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें