फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने में 43 पुलिस वालों के काटे गए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर में बिना हेलमेट और तीन सवारियां बैठाकर दुपहिया वाहन दौड़ा रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभियान चलाया। 43 पुलिस कर्मियों के चालान भी काटे गए, जबकि पांच हजार से अधिक समन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान कई पुलिस कर्मी तो चुपके से चालान कटवा कर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को एसएसपी/ डीआईजी के आदेश पर शहर में वाहन चेकिंग की गई। जिसमें केवल पुलिस कर्मियों के वाहनों को रोका गया। यातायात के नियम तोड़ने वाले पुलिस कर्मियों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले 43 पुलिस कर्मियों के चालान काटे गए। जबकि 5 हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें