फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम से पूरब तक फैला आतंकी सुहैल का नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम से पूरब तक फैला आतंकी सुहैल का नेटवर्क
विज्ञापन

अमरोहा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस की संयुक्त छापेमारी के गिरफ्तार नए मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सुहैल का नेटवर्क ईस्ट और वेस्ट यूपी में फैला है। सूत्रों के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक लोग और सुहैल के संपर्क में है। हालांकि सरगना सुहैल सहित सभी संदिग्धों को रिमांड पर लेकर एनआईए उनसे पूछताछ कर रही है। कभी भी एनआईए और एटीएस फिर से शहर में बड़ी छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 ठिकानों पर छापेमारी कर सरगना मुफ्ती सुहैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एजेंसी ने नगर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मास्टरमाइंड सुहैल के अलावा मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी भाई सईद और रईस को पकड़ा था। इनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और विस्पोटक पदार्थ, तैयार बम, और आईएसआईएस के झंडे और जिहादी किताबें बरामद हुई थीं। एनआईए ने सभी आतंकियों को बारह दिन की रिमांड पर ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। खुफिया सूत्रों की यूपी की कमान सुहैल के हाथों में थी। इसका जाल पश्चिम से पूरब तक फैला हुआ है। नगर में कई और युवक सुहैल के संपर्क में बताए जा रहे हैं। जो एनआईए और एटीएम की रडार पर हैं। पूछताछ के दौरान सुहैल और अन्य साथियों के मुंह खोलते ही एनआईए और एटीएस की फिर से बड़ी छापेमारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें