फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के भाई की हत्या की गुत्थी अनसुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा ब्लाक प्रमुख के भाई अरविंद की हत्या का मंगलवार को भी खुलासा नहीं हो सका। ब्लाक प्रमुख प्रेमलता ने अपने पति और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। प्रमुख के भाई की गांव लोगीकला में हुई हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मृतक के चाचा हरपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। जबकि उसके तीन दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही हैं। उन्होंने मामले का शीघ्र खुलासा करने का दाबा किया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें