फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक बालक की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसके शव को नदी से स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला और परिवार के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक में फिदा हुसैन का परिवार मजदूरी करता हैं। फिदा हुसैन का बेटा राशिद (13) बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने के लिए कालोनी के पास से ही जा रही रामगंगा नदी पर गया था। वहां पर मछली पकड़ने के चक्कर में वह नदी में डूब गया। बृहस्पतिवार को राशिद की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह से ही राशिद की दोबारा तलाश की गई। उसका शव रामगंगा नदी में बरामद हो गया। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें