फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र मंत्र के शक में महिला को पीटा, रिपोर्ट को तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के मनकूला गांव में बुधवार की दोपहर तंत्र मंत्र के शक में पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। मनकूला निवासी रामौतार की पत्नी सुनीता घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची। सुनीता ने बताया कि उसके पड़ोसी अनावश्यक उस पर तंत्र मंत्र का आरोप लगा रहे हैं। इसी शक में पड़ोस की महिलाओं ने उसे पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर 100 नंबर डायल पुलिस मनकूला गांव पहुंची और 100 नंबर पुलिस ही घायल सुनीता का लेकर कोतवाली आई। बाद में सुनीता के पति रामौतार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें