फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में नशे में भिड़े दो गुट, चले लाठी डंडे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गावं कटारमल में रंजिश में दो गुटों में शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गांव के सूरजमल और दिलीप सिंह के बीच शनिवार की रात को पुरानी रंजिश में कहा सुनी हो गई। एक पक्ष पर आरोप है कि उसने नशे में दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर गाली गलौच की। जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दिलीप सिंह और महेंद्र सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें