ठाकुरद्वारा। कोतवाली गेट पर झगड़ा कर रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गांव के राजपाल सिंह उर्फ राजू और संजीव कुमार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोतवाली पर पहुंचे। गेट पर आपस मे झगड़ा करने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनेां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।