फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की युवतियां देह व्यापार में धकेलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के पाश एरिया में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह में कई और लोग शामिल हैं। पकड़े गए संचालक और लड़कियों से पूछताछ में इसकी पुख्ता जानकारी मिली है। साथ ही ये भी पता चला है कि पार्लर संचालक युवतियों को इस शर्त पर ही नौकरी पर रखते हैं कि उन्हें दूसरे शहर में ही नौकरी करनी होगी। ताकी युवतियों की जान पहचान की वजह से इनके धंधे का किसी को पता न चल सके। मुरादाबाद की लड़कियां, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के सेंटरों में भेजी गई हैं। जबकि वहां की लड़कियां यहां नौकरी कर रही थी।
दिल्ली, मुंबई की तर्ज पर शहर में चल रहे मसाज पार्लर (स्पा) पर बुधवार रात पुलिस ने छापा मारकर यहां से छह लड़कियां और दो संचालकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि यहां स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज किया था। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया। जहां से सभी लड़कियां को जमानत मिल गई। आरोपी राकेश चौधरी और महेश शर्मा निवासी हौजदारपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। दूसरे शहरों में इस गिरोह का धंधा फैला हुआ है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनकी तलाश शुरू कर दी गई। स्पा पार्लर का पंजीकरण दिल्ली निवासी महेंद्र सिंह के नाम पर है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने दिल्ली जाएगी। पार्लर में ग्राहक बुलाने के लिए लोगों को कॉल कर स्पा पार्लर की जानकारी दी जाती थी। इसके अलावा ये भी पता चला कि इस गिरोह ने कई शहरों में सेंटर खोल रखे हैं मुरादाबाद की युवतियां गाजियाबाद, नोढा और दिल्ली के सेंटरों पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही दिन थाने पहुंच गईं युवती
मुरादाबाद। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से पकड़ी गई लड़कियाें में एक लड़की तो पहले ही यहां आई थी। उसने पुलिस को बताया कि उससे कहा था कि मुरादाबाद में छापे से एक घंटे पहले ही पहुंची थी। यहां के बारे में जानकारी जुटा रह ी थी कि इसी दौरान पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें