फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फोड़ते वक्त मकान में लगी आग, 8 साल के बच्चे का हुआ रेस्क्यू

Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लाजपत नगर में एक बैंक कैशियर के घर की तीसरी मंजिल पर पटाखा फोड़ते वक्त मंगलवार को आग लग गई। हादसे के कारण पटाखा फोड़ रहा आठ साल का बच्चा तीसरी मंजिल पर फंस गया। आग की लपटों के बीच से बच्चे को अपनी जान की परवाह न करते हुए उसकी बुआ ने सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन


कुंदरकी स्थित स्टेट बैंक बैंक में कैशियर के पद पर तैनात कृष्ण मुरारी कटघर के लाजपत नगर में रहते हैं। परिवार वालों ने बताया कि घर की तीसरी मंजिल पर मंगलवार को पेंटिंग का काम चल रहा था। वहां पर ही राघव (8) पटाखा फोड़ रहा था, पटाखे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। वह आग की लपटों के बीच फंस गया। मदद के लिए उसने शोर मचाया तो बुआ सुधा तीसरी मंजिल पर पहुंची।

वह राघव को सीढ़ियों के रास्ते नीचे लेकर आ रही थी कि तभी वहां तक आग की लपटें पहुंच गई। सुधा ने राघव को साथ लेकर पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी, जिसके कारण वह दोनों बच सके। परिवार वालों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। छत पर छलांग लगाने के कारण सुधा चोटिल भी हुई लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें