फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डकैती की घटना से दहशत में परिवार, अंगूठी लूटने के लिए काट दी हाथ की उंगली

Mon, 12 Nov 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अपर महानिदेशक पुलिस प्रेम प्रकाश को डकैतों की क्रूरता की दास्तां बताते समय पीड़ित परिवार सिहर उठा। परिवार की महिलाओं ने बताया कि डकैतों ने बर्बरतापूर्वक पूर्वक परिवार की पिटाई की। क्रूरता की हद पार कर अंगूठी लूटने के लिए राजू के हाथ की उंगली तक काट दी । पूरा परिवार इस वारदात के बाद दहशत में जी रहा है।

विज्ञापन


हरि सिंह की पत्नी वीरो और पुत्रवधू संगीता, बेटी ज्योति ने एडीजी को वारदात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी इस कदर पिटाई की है कि ज्योति का सिर फट गया। हरि सिंह अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। खुद उनके शरीर में गुम चोट है। दहशत का वो मंजर परिवार शायद ही भूल पाए। एडीजी ने पीड़ित परिवार के सामने ही एसएसपी, एसपी सिटी और एसएचओ पाकबड़ा को जल्दी ही वारदात का खुलासा करने का आदेश दिया । ऐसा न होने पर एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई के संकेत भी दिए।

रविवार दोपहर ढाई बजे एडीजी प्रेम प्रकाश पाकबड़ा के पाट वाली मिलक में डकैती के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। पीड़ित का घर सुनसान इलाके में है, यहां पर रहने वाले हरि सिंह के घर के अंदर घुसकर गुरुवार रात कच्छा बनियानधारी नकाबपोश 10-12 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर परिवार के लोगों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई थी। इस वारदात से न केवल पाट वाली मिलक बल्कि आसपास की कालोनियों में भी दहशत का माहौल है। इन दिनों लोगों को बदमाशों का डर सताता रहता है। इस वारदात को चार दिन बीत गए लेकिन खुलासा करना तो अलग पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


एडीजी ने करीब 20 मिनट तक गांव का दौरा किया। उन्होंने बदमाशों के पीड़ित परिवार के घर के अंदर पहुंचने के रास्ते को भी देखा। इस दौरान एसएसपी जे रविन्दर गौड ने एडीजी को बताया कि बदमाश घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। उनके घर पर चौकसी के लिए रात को पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है इसके बावजूद परिवार की महिलाएं दहशत में है । उन्हें रात में नींद तक नहीं आ रही है, डर है कि कहीं बदमाश दोबारा वारदात करने न आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें