फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 की अपराहन बिलारी पहुंचेगी स्व0 वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भाजपा के बिलारी नगर मंडल की एक आवश्यक बैठक बुधवार की शाम नगर में शाहबाद रोड स्थित कैंप कार्यालय ऋषिपुरम पर बुलाई गई। बैठक में बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त की अपराहन तीन बजे धर्मपुर गांव से चलकर बिलारी नगर में पहुंचेगी। यह अस्थि कलश यात्रा नगर में शाहबाद रोड, महाराणा प्रताप चौक और बस स्टैंड होते हुए चंदौसी को प्रस्थान करेगी। यात्रा में सभी वर्गों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य सुरेश सैनी, नगर अध्यक्ष डा. विजय शर्मा, महामंत्री अजयपाल सिंह एडवोकेट, के के गुप्ता, संजय जैन, बाबूराम लोधी, पंकज चौहान, चौधरी ऋषिपाल सिंह, बॉबी गुप्ता, तरूण कपूर, हेमंत शर्मा, डा. मेघपाल सिंह, निहाल सिंह, आदित्य प्रताप शाक्य, संजीव वाल्मीकि, बीना गुप्ता, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें