फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान को जा रहे 21 पशु पकड़े, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाख सख्ती के बाद भी शहर में पशु कटान जारी है। शुक्रवार को फिर कटान के लिए लाए गए 21 पशु (18 कटरे और 3 कटिया) पुलिस ने बरामद किए हैं। जामा मस्जिद पुल के पास वाहन से उतार कर इन पशुओं को असालतपुरा लाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। इन पशुओं को लोगों की सुपुर्दगी में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गलशहीद इंस्पेक्टर कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर चार लोग इंदिरा चौक से होते हुए असालतपुरा की ओर से पशुओं को लेकर जा रहे थे। कटान का शक होने पर उन्हें रोका गया तो दो आरोपी मौके से भाग गए। जबकि दो लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे 21 पशुओं को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम सरताज निवासी जाहिद नगर करूला थाना कटघर और दूसरे ने अपना नाम शाहनवाज निवासी ताजपुर माफी थाना कटघर बताया। जबकि फरार आरोपी हाजी जुबैर और हाजी छोटे हैं। दोनों असालतपुरा निवासी हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जामा मस्जिद पुल के पास वाहन से इन पशुओं को उतार कर कटान के लिए असालतपुरा लेकर जा रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें