फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों को लूटने वाले दो जहरखुरान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गांठकर चाय और जूस में नशीली गोलियां खिलाकर उनके साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को जीआरपी ने दबोचा है। बदमाशों की निशानदेही से 278 नशीली गोलियां और यात्रियों से लूटे गए 16 मोबाइल बरामद हुए हैं। बदमाशों ने 31 जुलाई को लखनऊ मेल में सवार एक महिला यात्री का खिड़की से पर्स छीनने की घटना भी कबूली है।
जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पंत के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह रेलवे स्टेशन एवं आसपास क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। 7.50 बजे रेलवे लाइन पटरियों के बीच मजार के पास संदिग्ध घूम रहे दो युवकों को दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 278 नशीली गोलियां और 16 मोबाइल बरामद हुए। युवकों के नाम दाऊद निवासी जयंतीपुर मझोला और साबिर निवासी नई बस्ती पाकबड़ा बताया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वो ट्रेनों में सफर करते हैं और यात्रियों को शिकार बनाकर लूटते हैं। युवकों ने बताया कि यात्रियों से किसी न किसी बहाने दोस्ती कर लेते हैं। मौका मिलने पर चाय या फिर जूस में नशीली दवाएं मिलाकर उन्हें पिला देते हैं। इससे यात्री के बेहोश होने पर उनका मोबाइल और नगदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज पंत ने बताया कि दोनों ही शातिर अपराधी हैं। ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पहले भी पकड़े जाने के बाद जेल जा चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को ही लखनऊ मेल में एक महिला के पर्स लूटने की घटना कबूली है। बदमाशों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में हरीश सिंह, विजेंद्र यादव, रविंद्र कुमार, मो इकबाल, सुधीर और चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें