ठाकुरद्वारा। अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक से अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री और दूसरे से जहरीली शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। सुरजननगर चौकी पुलिस ने बलिया निवासी खानचंद को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उससे शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। जबकि गांव दूल्हापुर पटटी जाट निवासी रवि उर्फ सुदामा को घर के भीतर अवैध शराब की तीव्रता तेज करने के लिए उसे मौके से रंगे हाथों अवैध शराब में यूरिया मिलाते पकड़ा। मौके से शराब केे पअुए और 20 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।