फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन महिला से मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के अभनपुर गांव में सुबह के समय धान की रोपाई करने के दौरान रंजिशन महिला से मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभनपुर निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी की ओर से लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 जुलाई की शाम उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। वह अपने खेत में धान की रोपाई करा रही थी। इस दौरान पड़ोसन महिला रूकमणी ने पानी की मेढ़ काटने को लेकर रंजिश के चलते उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर रूकमणी ने फोन करके अपने पति महेश और बेेटे अनुज को भी खेत पर बुला लिया। शीला देवी का आरोप है कि तीनों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोलकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें