फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्लीपर कोच के पहुंची ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीतापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शनिवार रात बिना स्लीपर कोच के ही दौड़ा दी। ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने स्लीपर कोच न होने के कारण यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। यात्रियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद उन्हें दूसरे कोच में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। शाहजहांपुर दिल्ली पैसेंजर ( 54075) सीतापुर से दिल्ली के बीच चलती है। इस ट्रेन में एक स्लीपर कोच लगता है, जबकि दो पार्सल कोच और बाकी जनरल कोच होते हैं। कोच में खराबी आने के कारण शनिवार रात इस ट्रेन में स्लीपर कोच नहीं लगाया गया था। शनिवार रात एक बजे ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के इंतजार में यात्री पहले से खड़े थे। जब उन्हें पता चला कि ट्रेन में स्लीपर कोच नहीं है। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ व रेलवे अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कोच में खराबी आने के कारण उसे ट्रेन से हटा दिया गया था। मामला शांत होने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें