फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शादी रुकवाने पहुंची युवती ने जमकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की शादी रुकवाने पहुंची युवती ने किया हंगामा
विज्ञापन

दोनों पक्षों में जमक्कर हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठाया
अमर उजाला ब्यूूूरो
स्वार।पति की दूसरी जगह हो रही शादी में पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ लड़की वालों के यहां पहुंच गई और शादी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया।इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ।और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जहां हुए समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एक मोहल्ले में उत्तराखंड के रुद्रपुर से बारात आई थी जहां विवाह का कार्यक्रम चल रहा था ।कुछ ही देर बाद युवक युवती के फेरे होने थे । अचानक उत्तराखंड के किच्छा निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में पहुंच गई और युवक को अपना पति और दो बच्चों का बाप बताते हुए लड़की के पिता से शादी रुकवाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।जिससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया ।मोहल्लेवासियों की मौके पर भारी भीड़ लग गई।इस दौरान युवक युवती पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज शुरू होने के साथ ही मारपीट शुरू हो गई।मामले की सूचना जैसे ही पुलिस की लगी वह मौके पर पहुंच गई। हंगामा ओर मारपीट कर रहे दोनों पक्षो को कोतवाली ले आई ।इस दौरान युवक पक्ष ने युवती से न्यायालय से तलाक होने संबंधी अभिलेख पुलिस को दिखाए ।वही युवती ने उक्त अभिलेखों को फर्जी तरीके से तैयार करने की बात कही ।काफी देर चली दोनों पक्षों में वार्ता के बाद 10 दिन तक विवाह नहीं करने पर सहमति बनी और बिना विवाह किए युवक पक्ष को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें