फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी तो दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीन दयाल नगर में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी की दूसरी पत्नी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी को बताया कि उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटी है। आरोप है कि दस साल से महिला को उसका पति आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। वह बर्दाश्त करती रही लेकिन हाल ही में उसे पता चला है कि आरोपी पति के प्रेम संबंध एक युवती से है। इस युवती से महिला के पति ने गैर कानूनी तरीके से दूसरी शादी भी कर ली है। महिला ने बताया कि दूसरी पत्नी को घर में लाने के लिए पति उसे प्रताड़ित कर रहा है, उस पर जबरन तलाक के लिए दबाव बना रहा है। इंकार करने पर धमकी देता है कि झूठे मुकदमे में फंसा देगा। एसएसपी महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसकी दूसरी पत्नी के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
.....
माता, पिता को भी प्रताड़ित करता है आरोपी
मुरादाबाद। महिला ने बताया कि ससुराल वाले उसकी देखभाल करते हैं। आर्थिक मदद भी करते हैं लेकिन पति कोई नौकरी नहीं करता है। वह माता, पिता को भी प्रताड़ित करता है, जिसकी वजह से वह भी परेशान हैं। अब आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है, इसका विरोध करने पर आरोपी ने उनसे भी अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें