फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिमाचल से बरेली जा रहा एक युवक मंगलवार सुबह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिवार के सुपुर्द कर दिया है। बरेली के भमौरा थानाक्षेत्र निवासी जिशान हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। परिवार वालों ने बताया कि ईद पर वह घर नहीं आ सका था। अब छुट्टी मिलने पर वह घर आ रहा था। परिवार वाले सुबह जिशान के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनके पास छजलैट थाने से पुलिस का फोन पहुंचा और उन्होंने बताया कि जिशान रेलवे ट्रैक पर मृत हालत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सूचना पर घर में कोहराम मच गया और परिवार वाले मुरादाबाद पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद जिशान के शव को बरेली ले गए। एसओ छजलैट संदीप ने बताया कि युवक ट्रेन से नीचे कैसे गिरा ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें