टांडा। नगर के निकटवर्ती गांव निवासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 27 वर्षीय पुत्री 11 अक्टूबर को रोजाना की तरह सुबह मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित गांव मुंडी मिलक के पास विद्यालय में पढ़ाने गई थी। सुबह 11 बजे एक गाड़ी विद्यालय के गेट पर आकर रुकी। उसमें से उतरी बरेली निवासी आरोपी महिला विद्यालय में आकर युवती को घर में पार्टी होने का बहाना बना कर स्कूल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गई। कार में बैठे समस्त आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। युवती के विद्यालय से घर नहीं पहुंचने पर पिता ने विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली। जिसके बाद आरोपियों के बारे में ज्ञात होने पर पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी सोनी, अनिल, आशीष, पप्पू, संतोष निवासी बरेली के एक ही परिवार के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।