फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट पर ग्रामीणों को दुकानदारों ने पीटा, बारह से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बहजोई के सौ से अधिक ग्रामीण कलश यात्रा लेकर गंगा स्नान करने पहुंचे लेकिन एक बालिका के साथ दुकानदार द्वारा अभद्रता करने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया तो सैकड़ों दुकानदारों ने एकत्र होकर लाठी-डंडों से ग्रामीणों पर हमला बोलकर मारपीट की। जिसमें बारह से अधिक लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मंडनपुर के करीब सौ अधिक ग्रामीण सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली से बबराला के राजघाट पर गंगा स्नान के साथ साथ कलश विसर्जन करने आए थे। देर शाम सब महिलाएं पुरुष स्नान कर रहे थे तो, सभी की घर जाने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच उन्हीं के परिवार की कुछ किशोरियां घाट पर लगी दुकानों से सामान की खरीदारी करने लगी। इसी बीच एक दुकानदार ने एक किशोरी पर सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। दूसरी किशोरियां से उसे छुड़ाने लगी। कुछ ने परिजनों को जाकर खबर दी तो मंडनपुर के कई लोग मौके पर पहुंचे। दुकानदार और मंडनपुर के लोगों में मारपीट होने लगी। इसी बीच दुकानदार ने अन्य दुकानदारों को एकत्र करके ग्रामीणों पर हमला बोल दिया।
लाठी-डंडे लेकर जमकर पिटाई करने लगे। ग्रामीण वहां श्रद्धा भाव से बिना लाठी-डंडों के गए थे लेकिन दुकानदारों पर लाठी डंडे मौजूद थे। इसमें मंडनपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र यादराम, बुजुर्ग महिला विरमा पत्नी रामप्रकाश के हाथ में डंडा लगने से घायल हो गई। इसके साथ ही रीना, सुुनीता, नेकसे, पप्पू, सोहनपाल सहित बारह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपी-100 पहुंची। पुलिस देख मामला शांत हो गया। बबरालाचौकी प्रभारी सचिन बालियान मयफोर्स के पहुंच गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकान पर कुछ लड़कियां सामान लेने आई थीं जो कि उनमें से दो लड़की सामान चोरी कर ले जा रही थीं। जब हमने विरोध किया तो लड़की के परिजनों ने हमारे साथ मारपीट कर डाली। वहीं चौकी इंचार्ज सचिन बालियान ने बताया कि दोनों से कहासुनी हुई थी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें