मिलक। दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के जालिफनगला निवासी जाकिर ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने आरोपी युवक के साथ अपनी बेटी का निकाह किया था। इस बीच दहेज की खातिर उसने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस को आरोपी लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसको लेकर कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।