मिलक। पुलिस ने झगड़े की आशंका में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया निवासी नईम और मतलूब में बुधवार को गेट लगाने को लेकर विवाद हो गया था। पंचायत में हुए हंगामे में फायरिंग की सूचना पर पुलिस को दौड़ना पड़ा था। पुलिस ने दोनों को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।