फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज आई शिक्षिका घर नहीं लौटी, हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। दो दिन पहले कालेज आई एक शिक्षिका घर नहीं लौटी। जिसको लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने झांसा देकर अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नगर के एक इंटर कालेज में शिक्षिका थी। रोजमर्रा की तरह वह शनिवार को कालेज गई थी। लेकिन वह घर पर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने युवती के घर पर नहीं लौटने पर रिश्तेदारी और परिचितों के यहां खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक पर झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। आरोपी युवक गांव से गायब है। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें